भोपाल। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने मीडिया विभाग की प्राथमिकताओं और भावी रणनीति को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता हमेशा से अपने कार्यों और नेताओं द्वारा किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाना रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता को साधन मानकर गरीब कल्याण, जनकल्याण और विकास के कार्यों के लिए उसका उपयोग करती है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी मीडिया चैनल्स और मीडिया साथियों के माध्यम से जनता तक पहुंचाना मीडिया विभाग की जिम्मेदारी है। लोया ने कहा कि बदलते दौर के बावजूद मीडिया विभाग अपनी मौजूदा कार्यप्रणाली और पार्टी की परंपरा के अनुरूप आगे भी काम करता रहेगा।
Next Post
रूस के भीषण मिसाइल हमलों से यूक्रेन में तबाही, प्रिलुकी, क्रामाटोर्स्क और कीव में बच्चों समेत 36 की मौत
Thu Oct 8 , 2026
कीव, 08 अक्टूबर (वार्ता) यूक्रेन पर हुए ताजा रूसी हमलों में पांच बच्चों सहित 36 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। गुरुवार सुबह क्रामाटोर्स्क शहर में एक सामान्य सार्वजनिक बस स्टॉप […]

You May Like
-
7 months ago
पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
-
10 months ago
आवेदक के तृतीय क्रमोन्नति दावे पर लो निर्णय