भिंड में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार पड़े

भिंड। शहर के झांसी मोहल्ला निवासी एक परिवार के चार लोगों की बूंदी के लड्डू खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संबंधित डेयरी और उसके गोदाम से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेज दिए हैं।

झांसी मोहल्ला के रहने वाले दिलशाद खान रात के समय अपने परिवार के लिए बस स्टैंड स्थित रानी डेयरी से बूंदी के लड्डू खरीदकर लाए थे। लड्डू खाने के कुछ समय बाद ही दिलशाद खान, उनकी पत्नी खुशबू खान और दोनों बेटों अरशद व अयान की तबीयत खराब होने लगी। पेट दर्द और उल्टियां होने पर पड़ोसियों की मदद से चारों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। शिकायत मिलने के बाद फूड सेफ्टी अधिकारी किरण सेंगर अपनी टीम के साथ बस स्टैंड स्थित रानी डेयरी पहुंचीं। टीम ने डेयरी और उसके गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां से बूंदी के लड्डू, बेसन, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए गए। फूड सेफ्टी अधिकारी किरण सेंगर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सैंपलों को टेस्टिंग के लिए भोपाल भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

'गदर: एक प्रेम कथा' के 25 साल पूरे, ज़ी सिनेमा-ज़ी बॉलीवुड और ज़ी स्टूडियोज़ मना रहे जश्न

Sat Jun 13 , 2026
मुंबई,13 जून (वार्ता) भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में शुमार गदर : एक प्रेम कथा ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास अवसर पर ज़ी सिनेमा, ज़ी बॉलीवुड और जी स्टूडियोज उस ऐतिहासिक फिल्म की विरासत का जश्न मना रहे हैं, जिसने न केवल […]

You May Like