भोले की आराधना में डूबी संस्कारधानी 

जबलपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर आज शहर के अनेक शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। अनेक मंदिरों में श्रद्वालु भोले बाबा के लिए बिल्व पत्र, शमी, दुग्ध, पंचामृत और फूल-मालाओं व जलधारण से लेकर अभिषेक और पूजन- अर्चन कर रहे है। गुप्तेश्वर महादेव, कचनार सिटी के बड़े शंकर जी, भरतीपुर में भोलेनाथ, खारीघाट वाले महादेव, गंजीपुरा के प्राचीन भोलेनाथ, गैबीनाथ मंदिर पिसनहारी मढ़िया सहित अन्य शिवालयों श्रद्धालुओं का ताँता लगा है

कचनार में बढ़ी भीड़

विजय नगर क्षेत्र स्थित कचनार सिटी में 76 फुट के भोलेनाथ के दर्शन करने सुबह से ही लम्बी कतारें लगना शुरु हो गई। यहां पर हर साल की तरह इस वर्ष भी लाखों लोग पहुंचते हैं। सुबह भी यही हुआ। एमआरफोर रोड से लेकर कचनार सिटी तक लाखों की संख्या में ब्रद्वाल पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि यहां शहर से दूर-दूर से दर्शन करने के लिए श्रद्वालु आते हैं। क्षेत्र में कई जगह प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

Next Post

छोटे सरकार महाराज जी ने मुख्यमंत्री श्री यादव का स्वागत सत्कार किया।

Wed Feb 26 , 2025
नवभारत न्यूज Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like