सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र की मौत

​ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र श्रेष्ठ गुप्ता की इलाज के दौरान न्यूरोलॉजी विभाग में मौत हो गई। वह दो दिन पहले एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। होनहार छात्र की असमय मौत से पूरे मेडिकल कॉलेज और जयरोग्य अस्पताल प्रबंधन में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक छात्र मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।

सिरोल रोड पर न्यू कलेक्ट्रेट के सामने श्रेष्ठ गुप्ता गंभीर हालत में सड़क पर पड़े मिले थे। एक निजी अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन मनीष गोस्वामी ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। मनीष के मुताबिक, श्रेष्ठ की बाइक घटनास्थल से करीब 10 फीट दूरी पर गिरी हुई थी। ​निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जयरोग्य अस्पताल रेफर कर दिया था। जेएएच के न्यूरोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने रात में ही छात्र का ऑपरेशन किया। सिर पर गंभीर चोट होने के कारण श्रेष्ठ को शुरुआत से ही वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

​इनका कहना है..

सड़क हादसे में घायल श्रेष्ठ गुप्ता को बचाने के सभी प्रयास विफल रहे। दुख की इस घड़ी में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) और पूरा मेडिकल कॉलेज परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है।

— डॉ. धर्मेंद्र गुर्जर, अध्यक्ष, जूडा

Next Post

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान में दिखा धुआं, यात्रियों को बाहर निकाला गया

Tue May 26 , 2026
बेंगलुरु, 26 मई (वार्ता) बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को उड़ान से ठीक पहले इंडिगो के विमान में धुआं दिखने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान संख्या 6ई 6017 बेंगलुरु से चेन्नई जा रही थी। रनवे की […]

You May Like