ड्रोन सर्विलेंस और सघन चेकिंग से कानून व्यवस्था पर पैनी नजर

इंदौर: कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए विजयनगर पुलिस ने ड्रोन सर्विलेंस और सघन चेकिंग अभियान चलाया. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन और डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में की गई.थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि अभियान के तहत थाना क्षेत्र के संवेदनशील हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई है. खासतौर पर रेडिसन होटल से रोबोट चौराहा तक सर्विस रोड, मालवी नगर और आसपास के इलाकों को फोकस में रखा.

ड्रोन के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी गई. इसके साथ ही बीट स्टाफ और एफआरवी टीमों ने क्षेत्र में वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की. सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूम रहे लोगों को समझाइश दी गई. पुलिस ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी जुटाई. थाना प्रभारी का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के तकनीकी निगरानी अभियान जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके

Next Post

आरबीआई ने रेपो दर स्थिर रखी, जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटाया

Fri Jun 5 , 2026
मुंबई, 05 जून (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच शुक्रवार को रेपो रेट तथा अन्य नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति की शुक्रवार को समाप्त तीन दिवसीय बैठक में पश्चिम एशिया संकट जारी रहने, मुद्रास्फीति में वृद्धि – […]

You May Like