कलेक्टर स्वप्निल ने ‘दाना-पानी अभियान’ में रखे सकोरे

दतिया:कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने ‘दाना-पानी अभियान’ के अंतर्गत आज गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों के लिए सकोरों में दाना एवं पानी की व्यवस्था की। इस दौरान उन्होंने स्वयं सकोरों में दाना-पानी रखकर अभियान में सहभागिता की।कलेक्टर वानखड़े ने कहा कि गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण पक्षियों को भोजन और पानी की कमी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के स्थानों पर सकोरे रखकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे भी अपने-अपने स्तर पर इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास कर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दें।

Next Post

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक ऐतिहासिक बहुमत से पास, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने किया समर्थन, जबरन धर्म परिवर्तन पर अब होगी कठोर सजा

Tue Mar 17 , 2026
मुंबई | महाराष्ट्र विधानसभा ने सोमवार को ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026’ को पारित कर एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा पेश किए गए इस विधेयक को सत्ताधारी महायुति के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन (MVA) में शामिल शिवसेना (UBT) का भी साथ मिला। मुख्यमंत्री ने सदन को संबोधित करते […]

You May Like