मांडविया ने नागोया में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ में भारतीय समुदाय का किया नेतृत्व

नागोया (जापान) 20 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को जापान के नागोया में मेइजो पार्क में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया। उन्होंने एशियाई खेल 2026 में भाग ले रहे भारतीय दल का समर्थन और हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय समुदाय के सदस्यों को एकजुट किया।
यह पहल खेल की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से भारतीय समुदाय के साथ लोगों के आपसी जुड़ाव को मजबूत करने के भारत सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है, साथ ही ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश भी देती है।
इस दौरान डॉ. मांडविया ने ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की और एशियाई खेलों में टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने नागोया में भारतीय समुदाय की ऊर्जा और उत्साह की प्रशंसा की और खेलों में टीम इंडिया के लिए उनके अटूट समर्थन का उल्लेख किया।
डॉ. मांडविया ने कहा, “जापान के नागोया में एशियाई खेलों की शुरुआत हो चुकी है और भारत से 500 से अधिक युवा एथलीटों का दल इन खेलों में भाग ले रहा है। नागोया में भारतीय समुदाय ने यहां ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल होकर हमारे एथलीटों का समर्थन करने और उनका उत्साह बढ़ाने में बहुत जोश दिखाया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारा समुदाय उनका हौसला बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।”

.....

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत

Sun Sep 20 , 2026
शहडोल: जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो चरवाहों की मौत हो गई। शनिवार को दोनों मवेशी चराने जंगल गए थे और बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। हादसे जयसिंहनगर और जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र […]

You May Like