आकाशीय बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत

शहडोल: जिले में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो चरवाहों की मौत हो गई। शनिवार को दोनों मवेशी चराने जंगल गए थे और बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। हादसे जयसिंहनगर और जैतपुर थाना क्षेत्र में हुए।
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ढोलर गांव निवासी 50 वर्षीय मुन्ना सिंह गोंड मवेशी चराने जंगल गए थे। बारिश शुरू होने पर वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रविवार सुबह जंगल में पेड़ के नीचे उनका शव मिला। सूचना पर जयसिंह नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना में हुई जहां जैतपुर थाना क्षेत्र के कदौड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय हुबलाल बैगा बकरियां चराने जंगल गए थे। बारिश शुरू होने पर वे भी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। जंगल से गुजर रहे अन्य चरवाहों ने उन्हें पेड़ के नीचे अचेत देखा। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Post

पुरानी बात को लेकर विवाद, नाबालिग से मारपीट

Sun Sep 20 , 2026
इंदौर:लसूड़िया क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर का पुरानी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया. गाली देने से रोकने पर युवक के साथियों ने किशोर और उसके दोस्त से मारपीट कर दी. शिखरजी ड्रीम्स कॉलोनी निवासी वैदांत सिंह पंवार ने पुलिस को बताया कि […]

You May Like