पुरानी बात को लेकर विवाद, नाबालिग से मारपीट

इंदौर:लसूड़िया क्षेत्र में जिम से घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर का पुरानी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया. गाली देने से रोकने पर युवक के साथियों ने किशोर और उसके दोस्त से मारपीट कर दी.
शिखरजी ड्रीम्स कॉलोनी निवासी वैदांत सिंह पंवार ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के साथ जिम से घर जा रहा था. डीबी प्राइड के पास स्मोकर जंक्शन पर राजवीर सलूजा ने पुरानी बात को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगा. उसके दोस्त गौरांश ने राजवीर को गाली देने से रोका तो आर्यन सिंह, तनिष्क और अन्य साथी वहां पहुंच गए. आरोपियों ने वैदांत और गौरांश के साथ लात-घूंसों तथा बेल्ट से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

गांधीसागर में चीता विमुक्तिकरण आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

Sun Sep 20 , 2026
मंदसौर/नीमच। गांधीसागर अभयारण्य क्षेत्र में चीता परियोजना के विस्तार के तहत रविवार को चीता विमुक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इसके लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चीतों की टीम गांधीसागर क्षेत्र में पहुंच चुकी है। रामपुरा क्षेत्र के ग्राम बुज स्थित चीता परियोजना […]

You May Like