गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही: गोहिल 

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी ने शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति और विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली का हवाला देते हुए सरकार को घेरा है.

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत और अदूरदर्शी आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है, जिससे विदेशी और घरेलू निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है. उन्होंने बाजार के मौजूदा हालातों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाला जा रहा है, जो आर्थिक अस्थिरता का एक बड़ा संकेत है.

मध्यम वर्ग की आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए गोहिल ने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता को राहत देने के बजाय उन पर बोझ बढ़ाने वाली हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश का मध्यम वर्ग अगर कड़ी मेहनत से थोड़ा भी पैसा कमाता है, तो सरकार टैक्स के जरिए उसे छीन लेती है. इस पैसे का इस्तेमाल आम जनता के कल्याण के बजाय चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. टैक्स नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए गोहिल ने कहा कि जिस शेयर मार्केट के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन यानी एलटीसीजी पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने टैक्स को शून्य कर दिया था, लेकिन मोदी सरकार ने उसे बढ़ाकर साढ़े बारह प्रतिशत कर दिया है, जिससे छोटे और मध्यम निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है. गोहिल ने कहा कि आज देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और किसान कर्ज के जाल में फंसा हुआ है. नीतियों में सुधार न होने के कारण देश के किसान और युवा आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं.

Next Post

चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चाबंदी के लिए कांग्रेस ने बनाई रणनीति

Mon Oct 5 , 2026
नई दिल्ली, मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन के होने वाले बड़े घेराव और मार्च को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करने तथा चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और नियमों में अवैध बदलावों के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक मोर्चा खोलने की रणनीति को अंतिम रूप […]

You May Like