शिवपुरी में 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने वाले दिलशान को जेल की सजा

शिवपुरी: शिवपुरी के विशेष न्यायालय ने एक 7 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ करने के पास्को एक्ट की सुनवाई मे फैसला सुनाते हुए आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई है। न्यायालय ने इस मामले की त्वरित सुनवाई की और 7 माह मे इस केस की सुनवाई करते हुए इस पर फैसला कर दिया।बीते 10 फरवरी 2025 को सिटी कोतवाली शिवपुरी में अज्ञात आरोपी के खिलाफ विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली एक 7 साल की मासूम के साथ छेडछाड करने का मामला फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर पोस्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेकानंद कॉलोनी मे रहने वाली 7 साल की मासूम बालिका एक दुकान पर चिप्स लेने गई थी और जब वह घर लौट रही थी, तभी एक गली में खड़े एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बालिका वहां से खुद को बचाकर भागते हुए घर पहुंची,और घर जाकर डरते हुए पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया था। इधर घटना को अंजाम देकर युवक वहां से चला गया। यह पूरी घटना एक 3 मिनट 13 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। इसमें आरोपी युवक कॉलोनी में घूमता हुआ बालिका के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है।
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की ओर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के चैक करते हुए अज्ञात संदिग्ध आरोपी की पहचान दिलशाद खान पुत्र बाबू खान उम्र 24 साल नि0 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने शंकरपुर झींगुरा के रूप में हुई। पुलिस ने दिलशाद खान को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया जहां से आरोपी को जेल भेजने की कार्यवाही की थी ।

Next Post

ग्वालियर में आज लगेगा परंपरागत ऐतिहासिक चकरी मेला

Sun Aug 10 , 2025
ग्वालियर: परंपरागत ऐतिहासिक चकरी मेले का आयोजन इस वर्ष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जेसी मिल ग्राउंड बिरला नगर ग्वालियर पर आज 10 अगस्त, रविवार को अपरान्ह 3 बजे प्रारंभ होगा। मेले में शहर के कलाकारों द्वारा विभिन्न पारंपरिक लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जावेगा।ऐतिहासिक व पारम्परिक चकरी मेला का आयोजन नगर निगम […]

You May Like