संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की कथित घुसपैठ को लेकर आपात बैठक बुलाई।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में रूसी लड़ाकू विमानों की कथित घुसपैठ को लेकर आपात बैठक बुलाई। बैठक में यूरोप, मध्य एशिया और अमेरिका मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहायक महासचिव मिरोस्लाव जेंका ने परिषद को जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र इस घटना से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने में सक्षम नहीं है और उसके पास इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी भी उपलब्ध नहीं है।
उनकी ब्रीफिंग पूरी तरह सार्वजनिक स्रोतों पर आधारित थी। जेंका ने बताया कि सुरक्षा परिषद अध्यक्ष को भेजे गए एस्टोनिया के पत्र में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को तीन रूसी मिग-31 विमान एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर तक घुसे और करीब 12 मिनट वहां रहे।
