सिंहस्थ: साधु-संतों और प्रशासन ने की संयुक्त चर्चा

उज्जैन। महाकुंभ 2028 की तैयारियाँ महाकाल की नगरी में युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं. सोमवार को षड्दर्शन साधु समाज प्रशासनिक संकुल दफ्तर पहुँचा, जहाँ साधु-संतों ने संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक का शाल-श्रीफल से स्वागत किया. बैठक में सिंहस्थ 2028 की रूपरेखा, चुनौतियाँ और व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा हुई.

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रामेश्वरम दास ने कहा कि सिंहस्थ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का वैश्विक संगम है. अनुमानित 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन सड़क, फ्लाईओवर, मेट्रो, एयरपोर्ट विस्तार, घाट, पार्किंग और शिविरों पर कार्य कर रहा है. साधु-संतों ने 2004 और 2016 के अनुभव साझा कर कहा कि यह पर्व हमारी परंपरा और आधुनिकता का संगम बनेगा. सिंहस्थ की आत्मा संत समाज है और प्रशासन उनकी मार्गदर्शिता में तैयारी को अंतिम रूप देगा.

 

Next Post

हादसा: जवाहर मार्ग पर गिरी बिल्डिंग, 13 में से 10 को सुरक्षित निकाला

Tue Sep 23 , 2025
इंदौर. जवाहर मार्ग पर सोमवार रात सवा नो बजे बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब एक पुरानी बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त भवन में केवल 13 लोग ही मौजूद थे. इनमें से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि अभियान […]

You May Like