मुबंई इंडियंस से जुड़े जसप्रीत बुमराह

मुंबई, (वार्ता) जसप्रीत बुमराह अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।

पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ के कारण बुमराह इस साल की शुरुआत में सिडनी टेस्ट के बाद से ही खेल से बाहर थे। वे इंग्लैंड के खिलाफ़ भारत के घरेलू मैच और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। वे इस साल के आईपीएल की शुरुआत में भी नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह कब फ्रेंचाइजी के लिए मैदान पर उतरेंगे।

आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय बुमराह अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ने से पहले बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अपना बॉलिंग वर्कलोड बना रहे थे।

आईपीएल के बाद, भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। बुमराह जब भारत के लिए आखिरी बार खेले थे, तब वे शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैचों में 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए थे।

Next Post

धोनी ने आईपीएल से संन्यास की अटकलों को किया खारिज

Mon Apr 7 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को खुद के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से सन्यास की अटकलों को खारिज करते हुये कहा कि मौजूदा संस्करण के बाद अपनी फिटनेस के आधार पर वह अगले सीजन में खेलने का […]

You May Like