24 घंटे में लापता बालिका को पुलिस ने सुरक्षित बरामद

सिंगरौली: विन्ध्यनगर पुलिस ने 10 नवम्बर को लापता हुई 17 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बालिका अचानक घर से बिना बताए चली गई थी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में एक टीम गठित की गई और बालिका की खोज शुरू हुई।टीम ने 11 नवम्बर को बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इस कार्रवाई में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा, प्रआर मुनेन्द्र राणा, आर रुकमणी तिवारी और रानू सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के कारण बालिका सुरक्षित घर वापस आई।

Next Post

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 आज, सीएम डॉ यादव करेंगे शिरकत

Thu Nov 13 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आज आयोजित हो रहे ‘मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ में शामिल होंगे. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कॉनक्लेव का आयोजन प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने के लिये किया जा रहा है. इससे राज्य की […]

You May Like