श्री वीर हनुमान ने सिंधिया राजवंश की वेशभूषा में दर्शन दिए

उज्जैन। महाकाल वन कार्तिक चौक के वीर हनुमान मंदिर पर हनुमान अष्टमी महोत्सव में फूल बंगला सजा जिसमें विराजित श्री वीर हनुमान जी ने सिंधिया राजवंश की वेशभूषा में शृंगारित होकर भक्तों को दर्शन दिए। भंडारे में 2 हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की तो नि:शुल्क रक्षा सूत्र वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी पं. जस्सू गुरु महाराज, पुजारी नीलेश गुरु, पुजारी कृष्णा गुरु ने बताया अखंड रामायण, भजन संध्या एवं हवन-पूजन के साथ महोत्सव में फूल बंगले का निर्माण मालीपुरा के सोनू भैया ने किया तो भगवान के लिए जरी व मखमली वस्त्रों की वेशभूषा उज्जैन के कलाकार भावेश विश्वकर्मा ने तैयार की। 56 भोग लगाकर 5 ढोल के साथ बाबा की महाआरती की। पूजन पं. मदन ने संपन्न कराया। महोत्सव में महामंडलेश्वर 1008 श्री ज्ञानदास जी महाराज, श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी, राम कथा प्रवक्ता पं. सुलभ शातु गुरु, महाकाल मंदिर के पुजारी पं. रमण त्रिवेदी शामिल हुए।

Next Post

नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग हटाने की सख्त कार्यवाही

Mon Dec 15 , 2025
सीधी।कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देश पर, नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा नगर क्षेत्र में अवैध होर्डिंग एवं विज्ञापन सामग्री हटाने के लिए सख्त कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई नगर की स्वच्छता, सौंदर्य और नागरिकों की सुविधा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। नगर पालिका की टीम ने नगर […]

You May Like