वियतनाम पर भीषण तूफान का खतरा

वियतनाम पर एक भीषण तूफान का खतरा मंडरा रहा है। कई शहरों में तबाही की आशंका जताई जा रही है। तूफान के दौरान हवाएं करीब 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

वियतनाम इस वक्त एक बेहद खतरनाक तूफान की चपेट में आने वाला है। टाइफून बुआलोई (Typhoon Bualoi) 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से देश के मध्य भाग की ओर बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब तक 15,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है और सरकार अलर्ट मोड पर है।

यह वही तूफान है जिसने कुछ दिन पहले फिलीपींस में तबाही मचाई थी। वहां कम से कम 10 लोगों की मौत हुई और कई क्षेत्रों में भयानक बाढ़ आ गई थी। अब और अधिक ताकतवर होकर यह तूफान वियतनाम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इसकी गति और असर सामान्य तूफानों की तुलना में लगभग दोगुना होगा और इसका प्रभाव काफी बड़ा होगा।

Next Post

पूर्व सांसद रामानंद सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

Mon Sep 29 , 2025
सतना: विंध्य क्षेत्र के प्रख्यात जननायक, समाजवादी विचारधारा के पुरोधा एवं लोकतंत्र सेनानी पूर्व मंत्री एवं सांसद स्व. रामानंद सिंह की पुण्यतिथि पर सतना नगर के टाउन हॉल में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. […]

You May Like