पूर्व सांसद रामानंद सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब

सतना: विंध्य क्षेत्र के प्रख्यात जननायक, समाजवादी विचारधारा के पुरोधा एवं लोकतंत्र सेनानी पूर्व मंत्री एवं सांसद स्व. रामानंद सिंह की पुण्यतिथि पर सतना नगर के टाउन हॉल में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री शारदेंदु तिवारी ने स्व. रामानंद सिंह के राजनीतिक योगदान और संघर्षशील जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सतना सांसद गणेश सिंह, रीवा रियासत के महाराज एवं पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सतना महापौर योगेश ताम्रकार, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, सर्नाथ सिंह अहिरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंचासीन सभी अतिथियों को स्वर्गीय श्री रामानंद सिंह द्वारा रचित पुस्तक “अतीत के दर्पण — आपातकाल” स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई।वक्ताओं ने स्व. रामानंद सिंह के राजनीतिक जीवन, संघर्षों और जनसेवा के विविध आयामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में कुछ कवियों ने रामानंद सिंह जी पर आधारित कविताओं का पाठ कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

“रामानंद सिंह अमर रहें” के गगनभेदी नारों से पूरा सभागार गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने सतना नगर पालिका निगम क्षेत्र में स्व. रामानंद सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसे उपस्थित विशाल जनसमूह ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से समर्थन दिया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण स्व. रामानंद सिंह की नातिन कुमारी वसुंधरा सिंह द्वारा किया गया, जबकि संचालन हिंदी साहित्य के विद्वान डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने किया।

Next Post

टीम पेड्डी ने राम चरण के 18 शानदार सालों का जश्न मनाया

Mon Sep 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म पेड्डी की टीम ने मेगास्टार राम चरण के 18 शानदार सालों का जश्न मनाया है। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी राम चरण स्टारर फ़िल्म ‘पेड्डी’ के टीज़र ने हलचल मचा दी है। राम चरण ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने 18 शानदार साल पूरे कर लिए […]

You May Like