वाहन चेकिंग में हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार 

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे। पुलिस को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली.

मिली जानकारी के अनुसार अयोध्यानगर पुलिस की टीम परशुराम चौराहा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। मोटर साइकिल पर नंबर प्लेट नदारद थी, जिससे पुलिस को शक हुआ। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया.

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम नितेश पंथी (21 वर्ष) निवासी भानपुर और प्रकाश मालवीय (22 वर्ष) निवासी उढ़िया बस्ती बताया। तलाशी लेने पर नितेश पंथी के कमर से एक तेज धार वाली छुरी बरामद हुई, जिसे उसने कागज में लपेट कर छुपा रखा था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस छुरी को लेकर अवधपुरी में एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में शराब पीने जा रहे थे.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध छुरी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

महिला कांग्रेस नेत्रियों ने ‘मैं भी सोफिया कुरैशी लिखी तख्तियों के साथ मंत्री शाह की बर्खास्तगी की मांग की

Thu May 15 , 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्यामला हिल्स स्थित जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के बंगले पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी महिलाएं हाथ में मैं भी सोफिया कुरेशी हूं क्या मै आतंकवादी हूं ? जैसे […]

You May Like