2500 वर्गफुट जमीन निगम ने कराई अतिक्रमण मुक्त

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के पालन में नगर निगम के अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने लमती स्थित मानस चौक पर बड़ी कार्रवाई की। जनहित और सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने यहाँ लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्र को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है।निगमायुक्त के निर्देशन में टीम ने सुबह ही मानस चौक पहुँचकर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, लगभग 2500 वर्गफुट क्षेत्र, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जा था, उसे पूरी तरह साफ कर दिया गया है।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मानस चौक और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात के दबाव को कम करना और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन आसान बनाना है। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस कार्रवाई की सराहना की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अतिक्रमण हटने से न केवल सड़कें चौड़ी दिखेंगी, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने स्पष्ट किया है कि शहर के व्यवस्थित विकास में बाधा बनने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Post

गेहूं की कटाई से पहले बादलों ने जमाया डेरा, किसानों की धड़कनें बढ़ी

Fri Mar 20 , 2026
जबलपुर: जिले में बदल रहे मौसम से किसानों को हैरान करके रखा हुआ है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी अचानक बादलों का डेरा जम जाता है। जिसके चलते जो गेहूं की फसलें पककर खड़ी हैं, वह थोड़ी तेज हवाएं चलने के कारण भी फसलें लहराते हुए गिर रही […]

You May Like