जबलपुर: जिले में बदल रहे मौसम से किसानों को हैरान करके रखा हुआ है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी अचानक बादलों का डेरा जम जाता है। जिसके चलते जो गेहूं की फसलें पककर खड़ी हैं, वह थोड़ी तेज हवाएं चलने के कारण भी फसलें लहराते हुए गिर रही हैं, जिससे किसान काफी परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी अगर आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनती है तो कटने के लिए खड़ी फसलें भीग जाने के कारण किसानों को नुकसान हो सकता है। जिससे किसानों की खड़ी हुई फसल बर्बाद हो सकती है।
कटाई का सीजन हो रहा शुरू
विदित है कि होली के बाद से ही धीरे- धीरे फसलें तैयार होने लगती हैं, गर्मी की शुरुआत होते ही कटाई का सीजन भी शुरू हो जाता है। लेकिन अगर कटाई के पहले ही मौसम में बदलाव आता है, तो किसान परेशान हो सकते हैं और फसलों को नुकसान भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि किसानों द्वारा लगाई गई गेहूं,चना आदि की फसलों की कटाई शुरू हो जाती है। कई किसानों की फसलें पक गई है, उनकी कटाई भी शुरू होने वाली है। जबकि कुछ किसानों की फसलें अभी धीरे-धीरे पक रहे हैं। जिसकी कटाई में अभी समय है।
