बिल्डर की 2.01 हेक्टेयर भूमि कुर्क

जबलपुर: भू-राजस्व की बकाया राशि वसूलने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़े बिल्डर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार तहसीलदार बरेला शशांक दुबे ने मेसर्स स्क्वायरफीट डेवलपर की ग्राम कुकड़ीखेड़ा स्थित 2.0109 हेक्टेयर भूमि को कुर्क करने का वारंट जारी किया है। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, स्क्वायरफीट डेवलपर से जुड़े बिल्डर विनय बन्ने, सुलेख चौकसे और राजेंद्र कुमार पर कुल 11 लाख 92 हजार 818 रुपये का भू-राजस्व बकाया था।
मांगपत्र जारी कर दिए थे अवसर
तहसील कार्यालय द्वारा कई बार मांग पत्र जारी कर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे और बकायादारों को पर्याप्त अवसर भी प्रदान किए गए। इसके बावजूद निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं की गई। लगातार अनदेखी के बाद तहसीलदार शशांक दुबे ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की वारंट जारी किया। इसके तहत ग्राम कुकड़ीखेड़ा के खसरा नंबर 20, 21, 22/2 और 23/2 की भूमि को कुर्क कर दिया गया है। साथ ही, उक्त भूमि के विक्रय, दान, हस्तांतरण या किसी भी प्रकार से भारमुक्त करने पर आगामी आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अन्य बकाएदारों पर भी होगी कार्यवाही
तहसीलदार बरेला के अनुसार, जिन बकायादारों ने मांग पत्र के बावजूद भू-राजस्व जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि राजस्व वसूली को लेकर जिले में अभियान चलाया जा रहा है और बड़े बकायादारों के खिलाफ प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

राजस्थान रॉयल्स को लगा ‘440 वोल्ट’ का झटका, स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन से हुआ बाहर

Fri Mar 20 , 2026
आईपीएल 2026 से पहले चोटिल खिलाड़ियों की चिंता बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान रॉयल्स का स्टार ऑलराउंडर भी इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो सकता है। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन चोट के चलते […]

You May Like