
ग्वालियर। डबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंध नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शव किसका है और उसकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का भी हो सकता है या फिर किसी ने जल दाह के बाद शव नदी में प्रवाहित किया हो। सूचना मिलते ही डबरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
