भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा की जयंती पर नमन करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने पटवा जी के जनसेवा, संगठन विस्तार और आदर्शवादी राजनीति के प्रति समर्पण को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदरलाल पटवा जी का सादगीपूर्ण जीवन, शुचिता और त्याग भाव आज भी सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे
