बारिश से पिछोर अस्पताल की छत का प्लास्टर गिरा, महिला घायल, टीन शेड में गुजारी रात

शिवपुरी: जिले के पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती देर रात लेबर रूम की गैलरी का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस हादसे में एक प्रसूता की सास घायल हो गई। महिला के हाथ और पैर में चोट आई। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद मरीज और उनके परिजन डर गए। लोग प्रसूताओं को अस्पताल परिषद के टीन शेड में ले गए और रातभर वहीं रुके।

पिछोर के बीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश के कारण प्लास्टर में सीलन आ गई है। गैलरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।

Next Post

स्मार्ट मीटर व बिजली निजीकरण के विरोध में उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Mon Aug 25 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन की अगुवाई में आज दोपहर उपभोक्ताओं ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के निष्ठा परिसर स्थित मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कंपनी द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने, बिजली अधिनियम 2022 और बिजली के निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी […]

You May Like