भोपाल: मध्य प्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन की अगुवाई में आज दोपहर उपभोक्ताओं ने मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के निष्ठा परिसर स्थित मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने कंपनी द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने, बिजली अधिनियम 2022 और बिजली के निजीकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार लगातार बिजली के दाम बढ़ा रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। स्मार्ट मीटर जबरन थोपे जा रहे हैं, जिनसे उपभोक्ता असंतुष्ट हैं। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उपभोक्ताओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Next Post
त्योहारी मौसम की तैयारी में फ्लिपकार्ट में 2.2 लाख लोगों को मिले अल्पकालिक रोजगार
Mon Aug 25 , 2025
बेंगलुरु, 25 अगस्त (वार्ता) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने त्योहारी सीजन की तैयारी के तहत अपने कार्यबल में विस्तार किया है और 2.2 लाख से अधिक लोगों को अल्पकालिक रोजगार देने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल के […]

You May Like
-
1 year ago
युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
-
6 months ago
पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, एक घायल