दक्षिणी यूनान के तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से कम से कम 18 लोगों की मौत

एथेंस, 07 दिसंबर (वार्ता) यूनान में क्रेते के दक्षिणी तट पर प्रवासियों से भरी एक नाव के पलट जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। यूनान के सार्वजनिक प्रसारक ईआरटी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह नाव द्वीप के दक्षिणी तट पर स्थित इरापेट्रा शहर से लगभग 26 समुद्री मील (48.2 किमी) दक्षिण में डूब गई। हेलेनिक तटरक्षक बल के अनुसार, दो जीवित बचे लोगों को पानी से बचा लिया गया। बचाव दल क्षेत्र में अभियान जारी रखे हुए हैं और गश्ती नौकाएँ समुद्र से शव बरामद कर रही हैं।

दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और तटरक्षक बल ने जाँच शुरू कर दी है।

 

Next Post

बंदूक से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun Dec 7 , 2025
सतना:बंदूक से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी कोअमरपाटन पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है.पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर के […]

You May Like