पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी, ट्रेनें रुकीं, लेकिन यात्री खाने-पीने को तरसे

इंदौर। मंगलवार शाम को शाजापुर-सारंगपुर रेल खंड में तेज हवाओं के बीच रेलवे की ओएचई लाइन पर पेड़ गिरने से इंदौर से रवाना हुई दो प्रमुख ट्रेनें जिसमें इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा. जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को भीषण गर्मी में खाना पानी तक नसीब नहीं हुआ.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के चलते शाजापुर से सारंगपुर के बीच एक पेड़ ओएचई लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई. अधिकारियों को सूचना मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन इसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया. इस कारण इंदौर-कोटा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस लगभग दो घंटे की देरी से रवाना हो सकीं.जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान न तो खाने-पीने की सुविधा रही और न ही पानी उपलब्ध हो सका. यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में उपलब्ध खाद्य सामग्री भी जल्द खत्म हो गई, जिससे हालात और बिगड़ गए. इंदौर-कोटा एक्सप्रेस, जो आमतौर पर रात 11:30 बजे कोटा पहुंचती है, वह आज सुबह 5 बजे पहुंची. वहीं अमृतसर एक्सप्रेस भी दिल्ली के लिए एक घंटे देरी से चली. इस पूरे घटनाक्रम ने रेलवे की आपात स्थिति में यात्रियों के लिए तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Next Post

रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर 56551टन से ज्यादा गेंहू खरीदा गया

Wed Apr 30 , 2025
रीवा। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है. अब तक 10364 किसानों से 56551.48 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है. गेंहू उपार्जन की अंतिम तिथि 5 मई है. इस संबंध में […]

You May Like