10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, सौरव दास बोले- पुलिस को दी लिखित सूचना

नई दिल्ली। चुनाव और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP नेता सौरव दास ने बताया कि प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस को लिखित सूचना दे दी गई है।

सौरव दास के मुताबिक, उन्होंने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचकर पुलिस को औपचारिक पत्र सौंपा है। इसमें 10 अक्टूबर को CJP और देशभर से युवाओं के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करने की जानकारी दी गई है।

दास ने बताया कि पुलिस से प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का अनुरोध किया गया है। उनके मुताबिक, पुलिस को दिए गए पत्र की रिसीविंग भी मिल गई है।

CJP का कहना है कि प्रदर्शन में वोटर लिस्ट, चुनावी प्रक्रिया और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे उठाए जाएंगे। संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है। हालांकि, वोट चोरी और चुनावी धांधली से जुड़े आरोप CJP के दावे हैं।

Next Post

सोहागी घाटी में डंपर-ट्रक की टक्कर, चालक की मौके पर मौत

Wed Oct 7 , 2026
रीवा। रीवा-प्रयागराज हाईवे के सोहागी घाटी में फिर सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक से गिट्टी लोड डंपर टकराने से डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घाटी के ढलान पर खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से तेज गति से आए डंपर ने टक्कर मार दी। […]

You May Like