सोहागी घाटी में डंपर-ट्रक की टक्कर, चालक की मौके पर मौत

रीवा। रीवा-प्रयागराज हाईवे के सोहागी घाटी में फिर सड़क हादसा हुआ। खड़े ट्रक से गिट्टी लोड डंपर टकराने से डंपर चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घाटी के ढलान पर खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। पीछे से तेज गति से आए डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया।

हादसे से एक तरफ का ट्रैफिक बंद हो गया। सोहागी पुलिस ने शव निकालकर त्यौंथर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।

Next Post

रीवा में नवरात्र की धूम, 400 से अधिक प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कारीगर

Wed Oct 7 , 2026
रीवा।  नवरात्र नजदीक आते ही शहर में तैयारियां तेज हो गईं। कारीगर 400 से 500 दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं, वहीं समितियां पंडालों की सजावट और लाइटिंग में जुटी हैं। 2.5 से 6 फीट की प्रतिमाओं की मांग सबसे ज्यादा है, कीमत 4500 से 15000 रुपये तक। […]

You May Like