![]()
नई दिल्ली, संसद के मानसून सत्र का गतिरोध लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को भी प्रश्नकाल नहीं हो सका। सत्र के अब केवल चार कार्य दिवस बचे हैं, लेकिन महिला आरक्षण, परिसीमन और विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम यानी एफसीआरए से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
सरकार की ओर से विपक्षी दलों से संपर्क साधे जाने के बाद कुछ दलों ने महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं।
हालांकि कांग्रेस और उसके ज्यादातर सहयोगी दलों ने इन विधेयकों और एफसीआरए संशोधन विधेयक को सदन में लाने के किसी भी कदम का विरोध करने का संकल्प लिया है।
सत्र समाप्ति से पहले इन अहम बिलों पर सहमति बन पाएगी या नहीं, इसको लेकर संशय बरकरार है।