ओकारेश्वर :ओंकारेश्वर पवित्र तीर्थ नगरी में प्राचीन श्री कुबेर भंडारी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी निमाड़ सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान कुबेर के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की खास बात यह है कि करीब 25 लोगों की सहभागिता से शुरू हुआ यह आयोजन आज हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है
VO–:: दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के दूसरे दिन सुबह 4 बजे भगवान कुबेर भंडारी महादेव का महाभिषेक किया गया। इसके बाद मां नर्मदा और गंगा का पूजन हुआ। सुबह 6 बजे 108 कुंडीय श्री कुबेर महालक्ष्मी महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें करीब 200 जोड़ों ने विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कीं। मांधाता विधायक नारायण पटेल भी मंदिर पहुंचे और भगवान का पूजन-अर्चन किया
सुबह 9:30 बजे महायज्ञ की महाआरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष और ज्वार से युक्त श्री कुबेर सिद्धि पैकेट वितरित किए गए। विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की
34 वर्षों से आयोजन से जुड़े पंडित मनोज बर्वे ने बताया कि शुरुआत में करीब 25 लोगों ने मिलकर आयोजन शुरू किया था। भगवान कुबेर के प्रति बढ़ती आस्था के चलते आज हजारों श्रद्धालु इससे जुड़ चुके हैं। मान्यता है कि भगवान को ज्वार अर्पित करने से धन-धान्य और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
