एक दम से मारा ब्रेक, पीछे आ रहा ट्रक भिड़ा, 1 की मौत

जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे होटल आर्बिट के पास सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए प्रकरण जांच में लिया है। मोहम्मद परवेज ने तिलवारा पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह ड्रायवरी करता है वह गुना के पंडित जी की टाटा अल्ट्रा लोडिंग ट्रक क्रमांक एमपी 08 जेड के 9010 चलाता है वह तथा उसका चचेरा भाई इजाजुल खान टाटा अल्ट्रा लोडिंग ट्रक को रायपुर से ट्रक में सरिया लोड करके गुना जा रहे थे । वाहन को इजाजुल खान चला रहा था ।

मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे नागपुर जबलपुर रोड होटल आर्बिट के पास पहुॅचे उसके ट्रक के आगे आगे चल रहे अशोक लीलेण्ड ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीसी 7335 का चालक ट्रक को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये अचानक ब्रेक लगाकर गति धीमी कर दिया जिससे उसका वाहन लीलेण्ड वाहन से टकरा गया और टक्कर लगने से इजाजुल खान को गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायल को तत्काल मेडिकल इलाज के लिए भेजा गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Post

एयर इंडिया विमान के फ्यूल स्विच की बोइंग के संयंत्र में होगी जांच

Wed May 20 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) फ्यूल कंट्रोल स्विच की कथित खराबी के कारण परिचालन से बाहर किये गये एयर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान की नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारियों की मौजूदगी में अमेरिका स्थित बोइंग के संयंत्र में जांच होगी। इस साल 02 फरवरी को एयर इंडिया की लंदन के […]

You May Like