खजुराहो एयरपोर्ट पर CISF के नए बैरक का लोकार्पण, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। यहां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों के लिए नए बैरक का लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा वर्चुअली शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि देश में तेजी से एयरपोर्ट्स का विस्तार हो रहा है, जिससे आम लोगों के लिए हवाई यात्रा आसान बन रही है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के ‘हवाई चप्पल वाले भी हवाई जहाज में सफर करें’ विजन का जिक्र करते हुए उड़ान योजना की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में फिलहाल 10 एयरपोर्ट्स से उड़ान सेवाएं संचालित हो रही हैं और आने वाले समय में अन्य जिलों में भी यह सुविधा बढ़ाई जाएगी। साथ ही एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार पर भी जोर दिया गया, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और बेहतर हो सकें।

इस मौके पर रीवा-रायपुर नई विमान सेवा के शुभारंभ पर भी शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह, CISF कमांडेंट काशो उर्वशी शाह सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। नए बैरक से खजुराहो एयरपोर्ट की सुरक्षा और मजबूत होगी, जिससे पर्यटकों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Next Post

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एमपी के 40 आईएएस अधिकारी बने प्रेक्षक, विभागीय काम होगा प्रभावित

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल। देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र मध्य प्रदेश कैडर के 40 आईएएस अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों को अलग-अलग राज्यों में ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया है, जहां वे चुनावी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। […]

You May Like

Play sound