अभय पटेल मिस्टर फ्रेशर और गौसिया फातिमा मिस फ्रेशर बनीं

० एसआईटी ग्रुप के फ्रेशर पार्टी में स्टूडेंट्स ने मचाया धमाल

नवभारत न्यूज

सीधी 4 जनवरी। शहर की प्रतिष्ठित एसआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन सीधी में शुक्रवार को आगाज 2024-25 बैनर तले मे फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में स्टूडेंट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए लोगों की खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गु्रप के चेयरमेन रामसरण गुप्ता एवं अध्यक्षता ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा रेड्डी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। छात्राओं ने सभी शिक्षक और अतिथियों के स्वागत हेतु बुके भेंट कर एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतियों पर नृत्य करते हुए अखण्ड भारत की प्रस्तुति दी। जिसमें भांगडा, राजस्थानी नृत्य, गढ़वाली नृत्य, बॉलीवुड थीम आदि पर शानदार नृत्य प्रस्तृत किए गए। ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर शोभा रेड्डी ने नव प्रवेशित छात्रों को कॉलेज लाइफ से जुड़ी बाते साझा करते हुए कहा कि छात्रों के जीवन की पहली सीढ़ी कॉलेज लाइफ ही होती है। यहां से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ समाज एवं अभिभावक के प्रति जो हमारे दायित्व होते हैं उसे पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करना हमारी महती जिम्मेदारी होती है। अंत में शोभा रेड्डी मैम ने नव प्रवेशित छात्रों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में बहुत सारे फनी गेम कराए गए जिसके माध्यम से मिस फ्रेशर एंड मिस्टर फ्रेशर का चयन हुआ साथ ही 3 अन्य टाइटल भी छात्रों को मिला। कार्यक्रम में में अभय पटेल मिस्टर फ्रेशर बने और गौसिया फातिमा मिस फ्रेशर बनीं। वही मिस्टर हैंडसम देवेश अग्निहोत्री और मिस ब्यूटीफूल स्नेहा पाण्डेय बनी। साथ ही मिस्टर परफेक्ट सचिन और मिस परफेक्ट मुस्कान तिवारी बनी। मिस्टर इंटेलिजेंट मोहम्मद वारिश एवं मिस इंटेलीजेंट प्रियंका चौधरी बनी। साथ ही नृत्य में प्रथम स्थान एसआईटी कॉलेज से नेहा रावत और उनके ग्रुप ने हासिल किया। द्वितीय स्थान पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों का रहा एवं तीसरा स्थान पलक सोनी और ग्रुप को मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रुप के प्रशासनिक अधिकारी रावेन्द्र पाण्डेय, मैनेजर अभिषेक सिंह, रजनीश द्विवेदी, राजभान जायसवाल, शिवेन्द्र सिंह, जय सिंह, प्रदीप वर्मा, आशीष सिंह, प्रदीप गिरी, रामसुजन यादव, पुष्कल पटेल, विभोर गौतम, गरिमा गुप्ता, पूजा तिवारी, मुकेश चंद्रा, कीर्ति शर्मा एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अवनीन्द्र शुक्ला एवं एसआईटी कॉलेज के विकाश अधिकारी संदीप सिंह चौहान के द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में मुख्य भूमिका एवं मदद ग्रुप के मैनेजर अभिषेक सिंह गहरवार के द्वारा किया गया।

००००००००००

Next Post

चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमका रहे हैं आप के सांसद: भाजपा

Sat Jan 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं पर चुनाव आयोग को धमकाने का आरोप लगाया है और कहा कि उसके नेताओं को विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वे छटपटा रहे हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष […]

You May Like