
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पंचशील कालोनी उखरी तिराहे के पास भोजनालय में शराबियों ने हंगामा मचाते हुए मारपीट कर संचालक और स्टाफ को धमकाया।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक शुक्ला निवासी पंचशील कालोनी उखरी तिराहे के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के नीचे आतिथ्य नाम से भोजनालय है, जिसका संचालन पिता के साथ करता है। बीती रात्रि भोजनालय पर दो व्यक्ति खाना खाने के लिये आये थे, जिनमें से एक व्यक्ति शराब के नशे में था, दोनो व्यक्तियों ने खाना खाया और खाना खाने के बाद हंगामा करने लगे और भोजनालय के स्टाफ के साथ विवाद कर उन्हें धमकाने लगे। रात्रि करीब 10.20 बजे सौरभ गुप्ता, कार्तिक मिश्रा एवं अन्य साथी के साथ आया और उससे झगड़ा करने लगा, हाथ घूँसों से मारपीट करने कर दी जिससे उसे चोटें आ गई। भोजनालय के स्टाफ सत्यम शर्मा, पप्पू ने बीच बचाव कर बचाया, तब सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मेरा भोजनालय से चले गये।
