तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, 36 घंटे से अंधेरे में हनुमना नगर 

रीवा। रीवा में दो दिन से बादलो का ड़ेरा है सोमवार की दोपहर से बादल छाये हुए थे और शाम होते ही तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई. आंधी इतनी तेज थी कि लोगो के घरो के टीन-टप्पर उड़ गए और कई पेड़ धराशाई हो गये. शहर के दर्जन भर से अधिक मोहल्लो में देर शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही, वही शहर के शिल्पी प्लाजा मुख्य बाजार की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे तक ठप्प रहने से व्यापारी परेशान रहे.

उधर,हनुमना नगर पंचायत में रविवार की दोपहर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी. जिसके बाद नगर की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई. पूरी रात उसम भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे. बिजली विभाग ने सुबह मरम्मत कार्य नही किया और सोमवार की दोपहर बाद फिर से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. 36 घंटे से नगर में ब्लैक आउट है लोग अंधेरे में है. पीने तक को पानी नही मिल रहा है और उमस भरी गर्मी से लोगो का हाल बेहाल है. वार्ड क्रमांक 9 में लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला है जिसके कारण लोग यहा तीन दिन से अंधेरे में है. इसी तरह हनुमना वितरण केन्द्र से जुड़े दर्जन भर से अधिक गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप्प है. यहा कनिष्ठ यंत्री की लापरवाही के चलते मेंटीनेंस का काम समय पर शुरू नही हुआ. जिसके कारण पूरा नगर अंधेरे में है. व्यापारियों में आक्रोश है और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है.

Next Post

लव जिहाद: मुख्य आरोपी रिमांड पर, दो गिरफ्तार, धर्म पंचायत में मकान तोड़ने की मांग

Mon May 19 , 2025
उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने […]

You May Like