लव जिहाद: मुख्य आरोपी रिमांड पर, दो गिरफ्तार, धर्म पंचायत में मकान तोड़ने की मांग

उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था और लव जिहाद से जुड़े एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जिसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर कर दिया था। करीब 10 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। जहां से घट्टिया थाना पुलिस उसे 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर थाने लेकर आई है। मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी अरबाज को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं फरार चल रहे अल्ताफ और मुस्ताक को रविवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। लव जिहाद की घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। रविवार को हिन्दू संगठन ने बिछडौद में 22 गांवों की धर्म पंंचायत बुलाई। जिसमें आरोपियों के मकान तोडऩे तोडऩे की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। धर्म पंचायत में महिला सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

Next Post

शादी की खुशियां मातम में बदली: ट्रैक्टर हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत

Mon May 19 , 2025
हटा/दमोह.रनेह थाना क्षेत्र के डांग पिपरिया गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो जाने का दुःखद घटनाक्रम सामने आया है.घटना के बाद आनन फानन में गंभीर हालत में मायाराम अठ्या उम्र 17 वर्ष को सिविल अस्पताल हटा लाया गया,जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत उसे मृत […]

You May Like