शादी की खुशियां मातम में बदली: ट्रैक्टर हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत

हटा/दमोह.रनेह थाना क्षेत्र के डांग पिपरिया गांव में एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत हो जाने का दुःखद घटनाक्रम सामने आया है.घटना के बाद आनन फानन में गंभीर हालत में मायाराम अठ्या उम्र 17 वर्ष को सिविल अस्पताल हटा लाया गया,जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया.जानकारी के मुताबिक मृतक के परिवार में शादी समारोह बीती रात संपन्न हुआ है.जिसके लिए ट्रैक्टर ट्राली में टेंट का सामान लेकर रनेह गया था.गांव बापिस लौटते समय रास्ते मे एक मोड़ पर ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. ट्रेक्टर पर सवार कमलेश अठ्या को मामूली चोटें आई है, वहीं चालक मायाराम अठ्या पिता रामलाल उम्र 17 वर्ष की ट्रेक्टर के नीचे दबने से दुःखद मौत हो गई. घटना की सूचना पर रनेह थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही शादी बाले घर मे पहुची शादी की खुशियों के माहौल में शौक की लहर दौड़ गई. परिजनों एवं रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल है.शादी बाले घर मे मातम पसरा हुआ है.पुलिस ने शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत मर्ग कायम कर शव पीएम कराकर परिजनों के सुपर्द कर दिया है. बहरहाल पुलिस घटना की जांच करने में जुट गई है.

Next Post

दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत,1 बच्ची की हालत गंभीर

Mon May 19 , 2025
पानसेमल। सोमवार को पानसेमल थाना क्षेत्र के जलगोन रोड पर मोटरसाइकिलों की भिड़त होने से दर्दनाक हादसे में मां बेटे की मौत हो गई तथा 6 घायल हुए हैं।जिनमें से 5 को रेफर किया था लेकिन रेफर करने के बाद रूपी बाई गिलवर की मौत हुई।घटना के बाद घायलों को […]

You May Like