
पानसेमल। सोमवार को पानसेमल थाना क्षेत्र के जलगोन रोड पर मोटरसाइकिलों की भिड़त होने से दर्दनाक हादसे में मां बेटे की मौत हो गई तथा 6 घायल हुए हैं।जिनमें से 5 को रेफर किया था लेकिन रेफर करने के बाद रूपी बाई गिलवर की मौत हुई।घटना के बाद घायलों को FRV वाहन और टेम्पो में अस्पताल लाया गया।FRV वाहन पर तैनात पायलट पुरुषोत्तम एवं कास्टेबल खुमसिंह धार्वे ने राहगीरों की सहायता से घायलों को CHC पहुंचाया,जहां डॉक्टर सिताराम सोलंकी एवं स्टाफ ने उपचार किया तथा गंभीर घायलों को रेफर किया है।सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जांच की जा रही।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस को सूचना दी गई,लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई थी।रविंद्र गीलवर एवं रूपी बाई गिलवर निवासी दिवड़ीया की मृत्यु हुई तथा लक्ष्मी,रिंगा सुनील,सुनिल शांतिलाल,प्रेम सुनील,शिवानी सुनील निवासी गोदलयापाड़ा महाराष्ट्र,उत्तम किशन निवासी वडगांव घायल हुए हैं,जिनमे से 5 वर्षीय शिवानी पिता सुनील की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।वही ऑक्सीजन एवं एम्बुलेंस व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी है।वहीं एक CC TV फुटेज सामने आया है।
