
दमोह। मप्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव मंगलवार को दमोह वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचीं. सर्वप्रथम सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, गोपाल पटेल, संजय यादव, भारत यादव, सोनू यादव, रिंकू गोस्वामी, सोनू चौरसिया, संतोष रोहित, जुगल अग्रवाल, अखिलेश ठाकुर, अरुण सोनी, राम यादव सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.इसके बाद श्रीमती यादव ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल कुमार जैन व परियोजना अधिकारी सुलेखा ठाकुर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
