
भोपाल।मालवीय नगर में संचालित कुछ दुकानों में आग लग गई, घटना सोमवार को हुई. आग एक साड़ी की दुकान में लगी आग फैलते हुए दो अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में देर शाम को भीषण आग लगने से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हो गया. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के झुलसने की जानकारी नहीं है. घटना की जानकारी तत्काल ही फायर बिग्रेड़ को दी गई. मश्कत के बाद टीम ने आग बुझाने पर काबू पाया. भीषण आगजनी होने से करीब 20 फीट तक ऊंची लपटें उठती रहीं. जिससे क्षेत्र में देरी तक धुआं उठता रहा. आगजनी की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
