
दमोह।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जो पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति.पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर शुक्रवार को जटाशंकर पहाड़ी टीन सेड के नीचे दमोह से रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश यादव पिता सरजू यादव उम्र 36 साल निवासी धरमपुरा वार्ड 39 दमोह के कब्जे से 3 किलो 147 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 47000 रुपये का जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली दमोह में अपराध क्र. 699/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा।सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारीयों में – थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार , उनि नीतेश जैन, प्रआर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. आर. नरेन्द्र पटेरिया, आर. आकाश का योगदान रहा।
