रांची, 03 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड के गढ़वा पहुंचकर रेहला फोरलेन का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही श्री गडकरी ने 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने गढ़वा के लोगों को कुल 2460 करोड़ की सौगात दी।
इस मौके पर राज्य सरकार में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सांसद विष्णु दयाल राम सहित कई नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इससे पहले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का स्वागत किया।
श्री गडकरी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से से ही हेलीकॉप्टर से गढ़वा गये । इसके बाद श्री गडकरी गढ़वा में रेहला फोर लेन रोड का उद्घाटन करने के बाद रांची लौटे।
