भिंड: नेशनल हाइवे पर सेमरपुरा गांव मोड़ के पास एक कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हाइवे पर हुए हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रहलाद शर्मा निवासी आर्य नगर कैंटर में सवार होकर भिंड से मेहगांव जा रहे थे।
तभी ग्वालियर की तरफ से आ रही कार और कैंटर में टक्कर हो गई। इस हादसे में कैंटर में सवार प्रहलाद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए
