सीढ़ियों से गिरकर घायल हुए युवक की मौत

इंदौर:जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित जबरन कॉलोनी में अपने ही घर की सीढ़ियों से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक की पहचान राजेश पिता शंकर राव(50) निवासी जबरन कॉलोनी के रूप में हुई है.

परिजनों ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे राजेश घर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े.सीढ़ियों से गिरने के कारण राजेश के सिर और चेहरे पर गंभीर अंदरूनी और बाहरी चोटें आई थीं. लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें लेकर तत्काल एमवाय अस्पताल पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया. हालांकि, इलाज के दौरान ही राजेश ने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर जूनी इंदौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Next Post

सुहावने मौसम में घटलिंगा में दो होम स्टे का शुभारंभ

Sun Apr 5 , 2026
छिंदवाड़ा: जिले का ग्राम घटलिंगा, जो चारों ओर से पहाडिय़ों से घिरा हुआ है, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां मौजूद वॉटरफॉल, घने जंगल और पहाड़ इस क्षेत्र को विशेष बनाते हैं। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने कहा कि घटलिंगा गांव […]

You May Like

मनोरंजन