सेना ने उसके ड्रोन के चीन में घुसने और हैक किये जाने की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया

नयी दिल्ली 25 मार्च (वार्ता) सेना ने उसके एक मानवरहित यान के चीन के क्षेत्र में घुसने और उसे चीन की सेना द्वारा हैक किये जाने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि यह निराधार तथा तथ्यात्मक रूप से गलत है।

सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा , “ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि भारतीय सेना का रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (आरपीए) पूर्वी थिएटर में चीनी क्षेत्र में घुस गया। लेख में यह भी दावा किया गया है कि आरपीए को पीएलए ने हैक कर लिया था। यह स्पष्ट किया जाता है कि लेख पूरी तरह से निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।”

सेना ने मीडिया से इस तरह की भ्रामक और गलत सूचना से बचने का आग्रह किया है। सेना ने कहा है, “ हम मीडिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि वे असत्यापित और भ्रामक सामग्री को प्रसारित करने से बचें, जिससे सार्वजनिक डोमेन में अनावश्यक अलार्म और गलत सूचना उत्पन्न हो सकती है।”

बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना अपनी सभी संपत्तियों की सुरक्षा और संचालन अखंडता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Next Post

दिल्ली के चहुंमुखी विकास के साथ ही आम नागरिकों को बेहतर जीवन प्रदान करेगा दिल्ली सरकार का बजट: सचदेवा

Tue Mar 25 , 2025
नयी दिल्ली,25 मार्च (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के बजट को राष्ट्रीय राजधानी के चहुंमुखी विकास के साथ ही आम नागरिकों के लिए बेहतर जीवन प्रदान करने वाला बताया है। श्री सचदेवा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि जहां पूर्ववर्ती […]

You May Like