जेमी स्मिथ का शतक, इंग्लैंड के लंच तक पांच विकेट पर 249 रन

बर्मिंघम, 04 जुलाई (वार्ता) जेमी स्मिथ (नाबाद 102) और हैरी ब्रूक (नाबाद 91) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को लंच तक पांच विकेट पर 249 रन बनाकर करारा जवाब दिया है।
इंग्लैंड ने कल के तीन विकेट पर 77 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में इंग्लैंड के खाते में सात रन और जुड़े थे कि मोहम्मद सिराज ने जो रूट (22) को अपना शिकार बनाकर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स (शून्य) को भी आउटकर भारत को पांचवी सफलता दिलाई। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आये जेमी स्मिथ ने हैरी ब्रूक के साथ पारी को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। इसके बाद जेमी स्मिथ ने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। जेमी स्मिथ ने अपनी 102 रनों की पारी में 82 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के लगाये। लंच तक इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 249 रन बना लिये है और जेमी स्मिथ (नाबाद 102) तथा हैरी ब्रूक (नाबाद 91) क्रीज पर मौजूद है। इंग्लैंड हालांकि अभी भी भारत के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 338 रन पीछे है।
जब सिराज ने दिन की शुरुआत में दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटके तो ऐसा लगा कि भारत इस मैच पर पूरी तरह से हावी हो चुका है लेकिन स्मिथ और ब्रूक के बीच कमाल की साझेदारी हुई। स्मिथ ने भारत की शॉर्ट पिच गेंदबाजी का बेहतरीन जवाब दिया और उसके बाद स्पिनरों पर भी करारा प्रहार किया। हालांकि एक फैक्ट यह भी है पिच फ्लैट है। यहां रन बनेंगे। काफी संयम के साथ यहां पर गेंदबाजों को सही लाइन और लेंथ गेंद पर गेंदबाज़ी करनी होगा और कैच नहीं टपकाना होगा। सुंदर और गिल दोनों के पास मुश्किल लेकिन अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने कैच गिरा दिया।
भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिये। आकाश दीप को दो विकेट मिले।

Next Post

अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हुआ ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’

Fri Jul 4 , 2025
वाशिंगटन, 04 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का महत्वाकांक्षी ‘वन बिग ब्यूटीफुल’विधेयक पारित कर दिया है। गुरुवार को पारित इस विधेयक पर अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है। इसे उनके दूसरी कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि माना जायेगा। इस विधेयक […]

You May Like