नवरात्रि में व्यवस्थाएं ठीक करने की उठी मांग

सीधी । नवरात्रि महापर्व में व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग उठी है। दुर्गा उत्सव समितियों एवं हिंदू रक्षा मंच ने ज्ञापन सौंप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग रखी है। 11 अक्टूबर 2026 से शारदेय नवरात्रि का महापर्व प्रारंभ हो रहा है जो शक्ति की उपासना के दिवस भी होते हैं। पूरे जिले में सनातन धर्म को मानने वाले समस्त लोग दुर्गा उत्सव समितियों के माध्यम से माता दुर्गा की प्रतिमा को विराजित करते हैं वहीं देवी मंदिरों में भी अपनी आस्था के अनुसार दर्शन-पूजन करते हैं। हिंदू रक्षा मंच युवा शक्ति/नारी शक्ति एवं दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा आज कलेक्टर के नाम से ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपकर व्यवस्थाओं को समय रहते चाक-चौबंद करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने मुख्य रूप से भृगुनंदन पाण्डेय, दुलीचंद गुप्ता, उमा प्रसाद शर्मा, दुर्गेश सोनी, शिवम सोंधिया, अनूप वर्मा, विक्की त्रिपाठी, अमर कचेर, संतोष गुप्ता, प्रकाश वर्मा, आनंद गुप्ता, अखिलेश सोनी, रितेश सोनी, कबीर दास मौर्य, राजेश गुप्ता, सागर सोनी, महेश सोनी, बिहारी जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, दुर्गा उपाध्याय, जय प्रकाश यादव, सुनील गुप्ता, पीयूष खत्री, रोहित गुप्ता, पवन साहू, नीलेश सोनी, मधुलता सोनी, पूनम सिंह, मीरा सिंह, रजनी अवधिया, अंजू वर्मा, जानकी गुप्ता, अनुराधा साकेत, संगीता कुशवाहा और सुमित जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

खुले में मांस बिक्री में रोंक नही लगी तो स्वयं हटायेंगे: सुमित

हिंदू रक्षा मंच सीधी के संयोजक सुमित जायसवाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नवरात्रि में व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिये ज्ञापन सौंपा गया है। नवरात्रि के दौरान यदि खुले में मांस बिक्री में रोक नहीं लगी तो स्वयं सडक़ पर उतरकर हटायेंगे। प्रशासन को चाहिये कि हिंदुओं की आस्था को समझते हुये समय पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें।

दुर्गा उत्सव समिति की प्रमुख मांगें

कलेक्टर के नाम से सौंपे गये ज्ञापन में 6 मांगों का जिक्र किया गया है। इन मांगों में नवरात्रि में पूरे 9 दिवस सीधी जिले एवं नगर में संचालित सभी मांस और अंडे की दुकानें बंद कराई जाय। नवरात्रि में सभी माताएं, बहने बिना चप्पल के मंदिरों के दर्शन हेतु जाती है अत: सडक़ों की साफ-सफाई प्रतिदिन हो और गंदगी कही पर न दिखे। सभी मंदिर परिसर एवं मंदिरों के समीप लगे सभी हैण्डपंप चालू हालत में हो और सफाई युक्त हो। नवरात्रि के बिजली विभाग अपनी मेंटीनेंस संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर ले, नवरात्रि प्रारंभ से दशहरे तक बिजली बाधित न हो और 24 घंटे उपलब्ध रहे। मंदिर परिसर के समीप एवं नगर के सभी रास्तों की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ठीक हो और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहे। नगर के प्रमुख पंडालों एवं मुख्य मंदिरों में महिला पुलिसकर्मी की व्यवस्था पूरे 9 दिन के लिए की जाय।

Next Post

पोहरी में कृषि योजनाओं की समीक्षा, रबी सीजन की तैयारियों के निर्देश

Thu Oct 8 , 2026
शिवपुरी। उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय पोहरी का निरीक्षण कर रिकॉर्ड, साफ-सफाई और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति और रबी सीजन 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए […]

You May Like