अकासा का ट्रेवलपोर्ट से करार, वैश्विक एजेंटों तक बढ़ेगी पहुंच

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा ने भारत और दूसरे देशों के ट्रेवल एजेंटों तक पहुंच बढ़ाने के लिए वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ट्रेवलपोर्ट के साथ करार किया है।

अकासा ने शुक्रवार को बताया कि दोनों कंपनियों ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 26 फरवरी को यह समझौता किया। इसके तहत ट्रेवलपोर्ट के एजेंटों के वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से अकासा की उड़ानें, ऑफर और सेवाएं वैश्विक ग्राहकों तक पहुंच सकेंगी। इससे एयरलाइन की पहुंच बढ़ेगी।

अकासा के उपाध्यक्ष (वाणिज्यिक एवं बिक्री) सागर नाइक ने कहा कि एयरलाइन के विकास और विस्तार की योजनाओं के लिए हमारे पहले वैश्विक ट्रेवल रिटेलिंग प्लेटफॉर्म का चयन महत्वपूर्ण था। एजेंटों पर ट्रेवलपोर्ट का फोकस उद्योग में अग्रणी सर्च की गति और ग्राहक सेवा एवं संतुष्टि में उसके इतिहास को देखते हुए यह चयन किया गया है।

ट्रेवलपोर्ट प्लस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले एजेंटों को अब अकासा का भी कंटेंट मिलेगा।

ट्रेवलपोर्ट में एयर पार्टनर्स के वैश्विक प्रमुख डेमियन हिकी ने कहा कि ट्रेवलपोर्ट प्लस इस उद्योग में अकेला ऐसा आधुनिक रिटेलिंग प्लेटफॉर्म है जिसे एजेंटों के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा, “हमारी समझ से हमारी प्रौद्योगिकी और ग्राहक सेवा इस दशक के अंत तक दुनिया की शीर्ष 30 विमान सेवा कंपनियों की सूची में शामिल होने के अकासा के लक्ष्य को मजबूत करेगा।”

 

 

 

Next Post

पांच हजार शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़–विष्णु देव साय

Fri Feb 27 , 2026
रायपुर, 27 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा […]

You May Like